Logo
Header
img

डॉ0 प्रियंका सोनी ने राष्ट्रीय पे्रस दिवस की दी शुभकामनाएं

अम्बाला, 16 नवम्बर उपायुक्त डॉ0 प्रियंका सोनी ने राष्ट्रीय पे्रस दिवस की सभी पत्रकारों/मीडिया प्रतिनिधीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया जगत निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से लोकतंत्र को एक नई दिशा प्रदान करता है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। राष्ट्रीय पे्रस दिवस, प्रेस की स्वतन्त्रता और जिम्मेदारियों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। उन्होने कहा कि सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पत्रकारों के लिए मासिक पेंशन, जीवन बीमा तथा सभी जिलों में मीडिया सैंटर आदि की सुविधा प्रारम्भ की है। उन्होंने कहा कि न केवल वर्तमान समय में बल्कि देश की आजादी के समय भी अंग्रेजी शासन के विरूद्ध जनमत तैयार करने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पत्रकार जनता की समस्याओं को प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने में एक कड़ी का काम करते ही है इसके साथ ही सरकार की विभिन्न स्कीमों एवं विकास कार्यो की जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाने में अहम रोल अदा करते है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और प्रेस के बेहतर तालमेल से समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।
Top