Logo
Header
img

महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 31 दिसम्बर (हि.स.)। पिठौरिया थाना क्षेत्र के केला बागान स्थित पुल के समीप से शनिवार को एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। महिला का उम्र 50 वर्ष बताया जा रहा है। मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Top