Logo
Header
img

खण्ड साहा में विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया

अम्बाला, 5 दिसम्बर:- गांव- केसरी, खण्ड साहा में विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी राजेश बतौरा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 गिरिश नागपाल शोधित बीज, उर्वरक, रसायन, जैव उर्वरक, कृषि यंत्रों, पराली प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि विश्व मृदा दिवस पर 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया और इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, बीजेपी राजेश बतौरा ने किसानों में सॉयल हैल्थ कार्ड वितरित किए व अपने संबोधन में किसानों को रासायनिक खेती छोडक़र जैविक खेती अपनाने व सरकार द्वारा इस दिषा में किए जा रहे प्रयासों बारे बताते हुए आह्वान किया। उप कृषि निदेशक अम्बाला, उपमण्डल कृषि अधिकारी, अम्बाला, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, नारायणगढ़, भूमि परीक्षण अधिकारी,व कृषि विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
Top