Logo
Header
img

युवक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

अयोध्या, 27 अगस्त (हि.स.)। थाना खण्डासा क्षेत्र के गहनाग गांव में मंगलवार को 36 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई।


थानाध्यक्ष खण्डासा विवेक कुमार सिंह ने बताया कि रोहित सिंह ने कमरे में अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना के कारण जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि जन्माष्टमी पर्व महोत्सव में हंसी-खुशी शामिल हुआ था। रात में खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गया। सुबह उसके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि रोहित का शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था। पास में बंदूक पड़ी थी। उसने किस वजह से आत्महत्या की है, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Top