Logo
Header
img

फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 में अभिषेक बच्चन चुने गए बेस्ट एक्टर

फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 के लिए ओटीटी की फिल्म दसवीं को बेस्ट फिल्म और अभिनेता अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर चुना गया है। समारोह में तमाम फिल्मी हस्तियों ने हिस्सा लिया। फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म का पुरस्कार अनिल कपूर को मिला है। कपूर को यह अवार्ड उनकी फिल्म थार के लिए दिया गया है। इसके अलावा सबसे लोकप्रिय ओटीटी सीरीज में पंचायत सीजन 2 के लिए रघुवीर यादव को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, नीना गुप्ता को बेस्ट सर्पोटिंग फीमेल एक्टर का अवार्ड मिला है। साथ ही बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स मेल का पुरस्कार जितेंद्र कुमार को दिया गया है। शो में सोनी लिव की रॉकेट बॉयज को साल 2022 की बेस्ट ओटीटी सीरीज चुना गया है। इस सीरीज ने छह पुरस्कार झटके हैं। इनमें बेस्ट ओरिजिनल, स्क्रीनप्ले सीरीज, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन सीरीज, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट सिनेमैटोग्राफर और बेस्ट वीएफएक्स शामिल है।
Top