Logo
Header
img

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर बने पैरेंट्स

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी-पापा बन चुके हैं। आज सुबह ही आलिया भट्ट ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर आलिया के बचपन की तस्वीर शेयर हो रही है। लोग बोल रहे हैं कि इस कपल भी बेटी भी आलिया की तरह ही क्यूट होगी। 


आलिया ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

रणबीर कपूर और भट्ट परिवार इस खुशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 6 नवंबर को रणबीर के साथ आलिया सुबह 7:30 बजे अस्पताल पहुंच गईं थीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें दोनों अपनी कार में अस्पताल जाते नजर आए। इसके कुछ देर बार सोनी राजदान और नीतू कपूर भी हॉस्पिटल पहुंचीं थीं।


आलिया भट्ट बनीं मां

आलिया भट्टी की गोद भराई का फंक्शन भी अक्टूबर महीने में कर दिया गया था। इसके साथ ही मीडिया में खबर आई कि बच्चे का जन्म नवंबर लास्ट और दिसंबर के पहले हफ्ते में होने वाला है। लेकिन 6 नवंबर को आलिया का अचानक अस्पताल जाना सबको चौंका गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में आलिया के लिए पहले से ही रूम बुक कर दिया गया था।


कपूर खानदार में आया नन्हा मेहमान

फैंस के बीच इस खबर से काफी खुशी है। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर को लोग बधाई दे रहे हैं। वैसे इस खुशखबरी की तरफ इशारा महेश भट्ट ने भी रविवार की सुबह दे दिया था। जब उन्होंने बच्चे के जन्म से पहले कहा कि 'नए सूरज का उदय होने वाला है'। उन्होंने कहा कि मैं नई जिम्मेदारी निभाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।


बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करके सबको शॉक्ड कर दिया था। सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी फैंस को दी थी। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि आलिया शायद शादी के पहले से ही प्रेग्नेंट हैं।  


ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुआ था प्यार

आलिया और रणबीर की मुलाकात साल 2018 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर हुई थी। रणबीर उस वक्त कटरीना के साथ ब्रेकअप कर चुके थे तो आलिया भी सिद्धार्थ मल्होत्रा को भुलाना चाहती थीं। इनकी दोस्ती प्यार में बदली और फिर फिल्मी गलियारों में मोहब्बत के किस्से आम हो गए। कहा जाता है कि ऋषि कपूर के सामने इन दोनों ने सगाई कर ली थी। 

Top