Logo
Header
img

नए साल पर हनी सिंह का गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल

बीते साल पत्नी शालिनी तलवार से तलाक होने के बाद लग रहा है कि मशहूर रैपर हनी सिंह को अपनी परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल गई है। इन दिनों वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों प्यार की मस्ती में सराबोर नजर आ रहे हैं। हनी सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हनी सिंह नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ नया साल मनाते नजर आए। हनी सिंह टीना के लिए गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा है कि सभी लवर्स को नया साल मुबारक। यह प्यार का मौसम है, नफरत का नहीं। हनी सिंह के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी भी दिखाई दे रही हैं। टीना उनकी नाक पर किस करती हैं, जिसके बाद हनी सिंह भी रोमांटिक अंदाज में टीना के लिए मेरी जान खांदी मीठा पान सांग गा रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद हनी सिंह की इस हरकत पर कई लोग मजाक बना रहे हैं कि नए साल पर उनकी अभी तक उतरी नहीं है। वहीं कई फैंस ने हार्ट और स्माइल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। उल्लेखनीय है कि हनी की एक्स वाइफ शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए बीते साल सितंबर में तलाक ले लिया था। शालिनी और हनी सिंह ने विवाहित जीवन के 20 साल साथ गुजारे थे।
Top