Logo
Header
img

प्रियंका और परिणीति से खफा हैं मीरा चोपड़ा

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने फिल्म ''1920 लंदन'' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। मीरा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। हालांकि, वह प्रियंका और परिणीति के खास करीब नहीं हैं और न ही उनके साथ उनका कोई दोस्ती जैसा रिश्ता है। इस बात का खुलासा खुद मीरा ने किया है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे प्रियंका और परिणीति ने उनके करियर में मदद नहीं की।

एक इंटरव्यू में मीरा चोपड़ा ने कहा, ''हम शुरू से ही इतने करीब नहीं थे कि यहां दोस्त की तरह दिखें। लेकिन मैं कह सकती हूं कि एक बार जब तीन या चार लड़कियां इंडस्ट्री में आती हैं, तो वे एक-दूसरे की मदद करती हैं। मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मैंने कभी उनसे मदद नहीं मांगी और न ही कभी उनसे मदद मिली। मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो मदद मांगते हैं और उन्होंने कभी मदद भी नहीं की है।

परिणीति चोपड़ा से बात नहीं करती मीरा

मीरा ने आगे कहा कि वह प्रियंका और परिणीति बचपन में एक संयुक्त परिवार में साथ रहते थे। उन्होंने कहा, ''जब कोई बहुत बड़ा हो जाता है तो दूसरे लोग उसे छोटा दिखाने लगते हैं।'' मीरा ने यह भी कहा कि प्रियंका के परिवार के साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं। वह प्रियंका की शादी में भी शामिल हुई थीं। लेकिन परिणीति चोपड़ा के साथ उनका रिश्ता कुछ खास नहीं है, इसका कारण यह है कि उनके परिवारों के बीच लंबे समय से कोई बातचीत नहीं हुई है। वह परिणीति-राघव की शादी में भी नहीं आईं।

प्रियंका की मधु चोपड़ा को अपनी फिल्म दिखाना चाहती हैं मीरा

परिणीति चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते के बारे में मीरा ने कहा- ''जब परिवार बात नहीं करता तो मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहती, जिससे उन्हें दुख पहुंचे। मैं अब भी प्रियंका के परिवार के बहुत करीब हूं। मैं मधु काकी के लिए एक स्क्रीनिंग आयोजित करने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि मैं उन्हें फिल्में दिखाना चाहती हूं। वह मेरी शुभचिंतक रही हैं।

Top