Logo
Header
img

इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा का वार, कहा- देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस


इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा का वार, कहा- देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस

भारतीय़ जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के बयानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी की भड़काऊ राजनीति से लेकर इरफान अंसारी की बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा होने की धमकियों तक, कांग्रेस का सियासी एजेंडा देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जो किसी भी साजिश के आगे नहीं झुकेगा और देश की शांति एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

शुक्रवार को

नितिन नवीन ने इरफान अंसारी के बयान को लेकर एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में राहुल गांधी से पूछा कि झारखंड में कांग्रेस के मंत्रियों की ओर से देश में अस्थिरता पैदा करने संबंधी बयानों पर उनकी चुप्पी का क्या अर्थ है। उन्होंने पूछा कि क्या देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की पटकथा राहुल गांधी के इशारे पर लिखी जा रही है?

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता और झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि नेपाल और बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की घटनाओं से सबक लेना चाहिए। इन देशों में सरकारें इसलिए गिर गईं, क्योंकि उन्होंने जनता की आवाज को नजरअंदाज किया।

अंसारी ने दावा किया कि देशभर में 40 लाख छात्र सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिलहाल उन्हें रोक रखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें नेपाल और बांग्लादेश के हालात से सबक लेना चाहिए और जनता की आवाज को गंभीरता से सुनना चाहिए, ताकि देश में तनाव की स्थिति पैदा न हो।

Top