Logo
Header
img

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का गोरखपुर का दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास कल से

नई दिल्ली, 03 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 नवंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। साथ ही बाबा गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा संगठन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

भाजपा के अनुसार नितिन नवीन बुधवार सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। यह पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर सरदार पटेल प्रतिमा के समीप स्थित माता काली मंदिर पर संपन्न होगी।

पदयात्रा के बाद भाजपा अध्यक्ष तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन पहुंचेंगे, जहां वे समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दिन के अंत में वे उत्तर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश के संगठनात्मक विषयों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रवास के दूसरे दिन 5 नवंबर को नितिन नवीन सुबह 8 बजे बाबा गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे विधि-विधान से दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद वे एनेक्सी भवन में संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछले तीन कार्यकालों के प्रदेश और क्षेत्रीय पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व जिला प्रभारियों तथा पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद लोकसभा एवं राज्यसभा के पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों और पूर्व नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे।

प्रवास के अंतिम चरण में नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक करेंगे। इसमें आगामी संगठनात्मक अभियानों, चुनावी तैयारियों और रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा की जाएगी।

Top