अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवादा के द्वारा प्रजातंत्र चौक पर रैन बसेरा मैं मंगलवार को पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया । जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक शिवनारायण ने बताया कि शिक्षक बहाली प्रक्रिया के बीच में डोमिसाइल नीति को बदलना तकनीकी रूप से गैर कानूनी कार्य किया गया है ।इससे बिहार के बच्चों के लिए अवसर की कमी हो जाएगी। जहां सभी राज्य अपने राज्यों में केवल अपने बच्चों को ही प्राथमिकता देने के लिए डोमिसाइल नीति को लागू करते हैं, तो वहीं गैर हिंदी राज अपने स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक कर देते हैं। जिला संयोजक रवि कुमार ने बताया कि शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज करना बिहार सरकार की नकारात्मक सोच को दर्शाता है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों छात्रों ने नीतीश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार ने गलत तरीके का नियम बनाकर बिहार वासियों को परेशान करने का काम किया है ।एक तरह से माना जाए तो बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ सरकार ने धोखा किया है । मांगों से सम्बंधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सोपा गया ।इस धारणा में नगर विस्तारक गणेश राज, नगर मंत्री आयुष राज, सन्नी कुमार, विक्रम आर्यन ,पीयूष कुमार ,अभिजीत कुमार, राजेश कुमार ,सौरभ कुमार, वीरू, राधा, ज्योति ,रानी ,लवली आदि सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद थे। विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए डोमिसाइल नीति को वापस नहीं लिया तो निश्चित तौर पर पूरे बिहार में उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।